भईया खबरीलाल

खबर सब की है…!!

महाकाल मंदिर के सुरक्षा कर्मचारी की सड़क हादसे में मौत

उज्जैन के महाकाल मंदिर में सुरक्षा कर्मचारी विकास परमार (25) की सड़क हादसे में मौत हो गई। शनिवार रात बड़नगर रोड पर ट्रक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

 

देरी से आने पर घर लौटा दिया था मन्दिर से

विकास तीन दिन बाद ड्यूटी करने मंदिर पहुंचा था, लेकिन देरी होने के कारण उसे लौटा दिया गया था। वह वापस घर लौट रहा था, तभी यह हादसा हुआ। युवक के पास मिले दस्तावेजों से उसकी पहचान होने पर परिजनों को सूचना दी गई और शव को चरक अस्पताल पहुंचाया गया। सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार महाकाल मंदिर में सिक्योरिटी गार्ड का काम संभालने वाली कंपनी द्वारा अधिक संख्या में गार्ड की भर्ती की गई है जिन्हें रोशन में ड्यूटी पर लगाया जाता है इसी के चलते विकास भी तीन दिन बाद ड्यूटी करने मंदिर पहुंचा था लेकिन ड्यूटी के तय समय पर नहीं पहुंचने के कारण उसे वापस लौटा दिया गया था। विकास बाइक क्रमांक एमपी 13 एफ एन 5973 पर अपने घर को लौट रहा था बिच रास्ते में विश्वकर्मा रोड लाइंस के ट्रक क्रमांक एमपी 09 बी के 8456 ने टक्कर मार दी।पुलिस ने ट्रक को जब्त कर लिया है और ड्राइवर की तलाश की जा रही है।