उज्जैन। बाबा महाकाल की नगरी उज्जैन को की धार्मिक महत्व को लेकर विश्वभर मे जानी जाती हैं या यूं कहे की मध्यप्रदेश की धार्मिक राजधानी हैं। श्री महाकाल लोक के निर्माण के बाद से ही उज्जैन मे भक्तों का सैलाब उमड़ने लगा जिसे देखते हुए शासन प्रशासन हर तरह की व्यवस्थाओ के लिए मुस्तेदी से लगा रहता हैं। इसी क्रम मे महाकाल लोक में सुरक्षाकर्मियों को फायर एक्सटिंग्विशर संचालन का प्रशिक्षण दिया गया। उज्जैन के श्री महाकालेश्वर मंदिर परिसर में सुरक्षा व्यवस्थाओं को मजबूत बनाने के लिए यह विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया था।
एसडीईआरएफ के प्रभारी पुष्पेंद्र त्यागी और उनकी टीम ने सुरक्षाकर्मियों को फायर एक्सटिंग्विशर की जांच, रखरखाव और आपातकालीन स्थिति में उनके उपयोग की जानकारी दी। साथ ही विभिन्न प्रकार की आग की स्थिति में त्वरित और सुरक्षित प्रतिक्रिया देने के तरीके भी समझाए गए।
इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में मंदिर सुरक्षा अधिकारी दिलीप बामनिया, मंदिर सुरक्षा प्रभारी अनुराग चौबे, प्रभारी निदेशक वैदिक प्रशिक्षण एवं शोध संस्थान पीयूष त्रिपाठी और कोर कंपनी के सुपरवाइजर एवं सुरक्षाकर्मी उपस्थित रहे।






