उज्जैन। श्री सकल जैन समाज, उज्जैन के तत्वावधान में वर्ष 2026-27 हेतु नवगठित कार्यकारिणी के पदाधिकारियों का परिचय एवं सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में समाज के वरिष्ठजन, संरक्षक मंडल एवं बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे।
इस अवसर पर पूर्व पदाधिकारियों एवं संस्थापक सदस्यों के योगदान को स्मरण करते हुए उनका सम्मान किया गया तथा समाज के विकास में उनके मार्गदर्शन की सराहना की गई। साथ ही नई कार्यकारिणी टीम का परिचय कराया गया, जिसमें विभिन्न पदों पर नियुक्त सदस्यों ने समाजहित में समर्पित होकर कार्य करने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम में वक्ताओं ने सामाजिक एकता, सेवा कार्यों के विस्तार तथा युवाओं एवं महिलाओं की सक्रिय भागीदारी पर विशेष जोर दिया। सभी ने मिलकर समाज को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए सहयोग एवं समन्वय बनाए रखने का आह्वान किया।
कार्यक्रम के दौरान हमारे मीडिया प्रतिनिधि ने वंदना जैन से बात की उन्होंने बताया की हम सभी सामाजिक रूप से एकजुट होकर समाजहित के लिए कई सेवा प्रकल्प चलाएंगे खासकर युवाओं को जोड़ कर समाजहित के कार्यों का संकल्प दिलाकर लक्ष्य की और अग्रसर होंगे।
अंत में नव-निर्वाचित कार्यकारिणी को शुभकामनाएं देते हुए उनके सफल कार्यकाल की कामना की गई। आयोजन को सफल बनाने में समाज के सभी सदस्यों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।






