मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने नवरात्री के पावन अवसर पर 369.11 करोड रुपए की लागत राशि के 11 निर्माणकार्यों का भूमिपूजन किया
लगभग 135 करोड़ रुपये की लागत से उज्जैन में बन रहा संयुक्त प्रशासनिक भवन लोक-कल्याण और सुशासन का उदाहरण बनेगा। यह अत्याधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर से युक्त होगा यह 7 मंजिला नवीन संयुक्त प्रशासनिक भवन 134.97 करोड़ रुपये की लागत से हर सुविधा में सुसज्जित होगा। कार्यक्रम में राजस्व विभाग के अधिकारी कर्मचारियों के लिए ई,एफ,जी,एच एवं आई टाईप के आवास गृह निर्माण 32.05 करोड़ की राशि के कार्यों का भूमि पूजन किया गया। लोकनिर्माण विभाग सेतू के द्वारा क्षिप्रा नदी पर कार्तिक चौक से शंकराचार्य चौराहा रोड (छोटा पुल) पुल के निर्माण के लिए 27.06 करोड़ ,लालपुल के डाउन स्ट्रीम में रेल्वे पुल के समानांतर क्षिप्रा नदी पर नवीन 4 लेन पुल निर्माण के लिए 17.69 करोड़, काल भैरव मंदिर से गढकालिका मार्ग ,(ओखलेश्वर) को जोडने वाले मोजूदा पुल के समानांतर क्षिप्रा नदी पर नवीन टू लेन पुल के निर्माण के लिए 13.96 करोड, एम.आर 24 इन्दौर मार्ग से चिंतामन रेल्वे स्टेशन मार्ग पर क्षिप्रा नदी पर नवीन 4 लेन पुल निर्माण के लिए 15.86 करोड के कार्यों का भूमि पूजन किया गया। लोकनिर्माण विभाग (पीआईयू) उज्जैन शहर की और आने वाले प्रमुख मार्गों पर शहर से 10 कि.मी. दुरी पर नवीन विश्राम गृह निर्माण कार्य (नरवर,चंदुखेडी,नजरपुर,ताजपुर,सोडंग एवं पंथपिपलई) 20.64 करोड, केंद्रीय जेल उज्जैन में आवास गृहों के निर्माण कार्यों के लिए 19.18 करोड़ ,100 बिस्तरीय सिविल अस्पताल माधवनगर का 200 बिस्तरीय सिविल अस्पताल भवन में उन्नयन कार्य के लिए 24.08 करोड , मुरलीपुरा में 50 कक्षों के नवीन सर्किट हाउस निर्माण के लिए 49.10 करोड के कार्यों का भूमि पूजन किया गया। ग्रामीण यांत्रिकी सेवा द्वारा पंचक्रोशी यात्रा मार्ग के 06 पड़ाव एवं उप पड़ाव पर सुविधा केंद्र निर्माण कार्य (डोम ,शौचालय एवं रसोईघर) के लिए 14.52 करोड़ रुपए के निर्माण कार्यों का भूमि पूजन भी किया गया।
इस अवसर पर राज्यसभा सांसद श्री बालयोगी उमेशनाथ जी महाराज ,महापौर श्री मुकेश टटवाल, नगर निगम सभापती श्रीमती कलावती यादव, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती कमला कुंवर, जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्रीमती शिवानी कुंवर ,श्री संजय अग्रवाल ,श्री रुप पमनानी, श्री जगदीश पांचाल, श्री ओम जैन तथा बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।