भईया खबरीलाल

खबर सब की है…!!

*चेटीचंड महापर्व पर मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने शुभकामनायें प्रेषित की*

उज्जैन में चेटीचंड महापर्व के अवसर पर आयोजित सिंधी समाज के चल समरोह में मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा कि भगवान श्री झूलेलाल की कृपा से देश, प्रदेशवासी स्वस्थ और खुश रहें। उन्होंने कहा कि सामाजिक उत्सवों से एक दूसरे के प्रति प्रेम और आत्मीयता बढ़ती है। सामाजिक सरोकार के कार्य से समाज मे विश्वास और सहयोग के भाव बनते हैं जिससे भावी पीढ़ी को सिखने को मिलता हैं।

*सिंहस्थ 2028 के लिए विकास कार्य*

मुख्यमंत्री डॉ यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश प्रदेश विकास के नवीन आयाम स्थापित कर रहा है। सिंहस्थ 2028 के लिए सरकार नवीन विकास के कार्य कर रही है, जिसमें आप सभी गणमान्य नागरिक भी योगदान दे रहे हैं। उज्जैन के कायाकल्प मे यहां के नागरिको का योगदान गर्वित महसूस करवाता हैं और ज्यादा काम करने की इच्छा शक्ति को बल मिलता हैं।

*अखंड भारत का सपना*

मुख्यमंत्री डॉ यादव ने कहा कि चेटीचंड का पर्व अखंड भारत की याद दिलाता है और भारतीयों के हृदय में अखंड भारत का सपना जागृत रखता है। उन्होंने कहा कि अखंड भारत में सिंधी समाज का महत्वपूर्ण योगदान है और अखंड भारत हर भारतीय का सपना है। मुख्यमंत्री डॉ यादव ने भगवा ध्वज लहराकर रैली का शुभारंभ किया। रैली मे विशिष्ट अतिथि राजयसभा सांसद और ऐक्ट्रेस सुश्री जयाप्रदा, मशहूर एक्टर आफ़ताब शिवदासानी उपस्थित रहें।